राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
संतकबीरनगर। अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी एवं चढ़ावा घोटाले के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार अब भगवान राम के खजाने की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, अरुण पांडेय, शांति देवी, जय प्रकाश पाण्डेय, अजय सिंह, फैजान खान, सुग्रीव पासवान, चंद्रमणि त्रिपाठी, अमित सिंह, मोइन अंसारी, परवेज अख्तर, सहारे आलम, सीमू खान, इबरार अहमद, रमेश पाण्डेय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

