राज्य महिला आयोग के सदस्य की जमसुनवाई में नहीं पहुंचा कोई फरियादी

Jan 7, 2026 - 17:17
राज्य महिला आयोग के सदस्य की जमसुनवाई में नहीं पहुंचा कोई फरियादी

राज्य महिला आयोग के सदस्य की जमसुनवाई में नहीं पहुंचा कोई फरियादी


बेलहर/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी चैरसिया ने विकास खण्ड बेलहर के आंगनबाड़ी केंद्र मंझरिया पठानन पहुंचकर गर्भवती महिला सोनी पत्नी शनिराम, अनीता यादव, मनीषा शहनाज गर्भवती महिला का गोदभराई कराया गया एवं धात्री महिला कौशिल्या गिरजा का अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। उसके पश्चात सभी महिलाओं ने बाल विवाह पर रोकथाम हेतु शपथ लिया। विकास खण्ड बेलहर सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची जहां पर एक भी फरियादी नहीं मिले जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि यह ठीक बात नहीं है।बीएलओ कुमकुम द्धारा अपनी समस्या को लेकर महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी से समस्या निवारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

 राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी लगभग एक घंटा तक सभागार में कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई के लिए पीड़ित की समस्या सुनने के लिए बैठी रही लेकिन कोई भी फरियादी नहीं रहा। इसके पश्चात सीएचसी बेलहर का उन्होंने निरीक्षण किया। सीएचसी पहुंच कर मरीजों का हाल जाना। पर्ची काउंटर पर उन्होंने जानकारी ली कि कितने मरीज को देखा गया। डेढ़ बज्र तक लगभग 60 मरीजो को देखा गया था। सभी जगहों पर ठीक ठाक पाया गया। इसके पश्चात नगर पंचायत पहुंच कर रैन बसेरा सहित कार्यालय का निरीक्षण किया गया जहां पर कार्यरत कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलहर खुर्द में पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया कि उपकेंद्र के परिसर में साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए और भवन की मरम्मत कराई जाए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनीष कुमार पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद, ईओ अमित सिंह, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, सीडीपीओ अनुज कुमार, अकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव,भाजपा मंण्डल अध्यक्ष लालबहादुर चैहान, अरविंद कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता त्रिपाठी, महिला प्रभारी पूनम मौर्या, मुख्य सेविका रीमा चैधरी, सुशीला यादव, सरोज देवी, कुशलावती देवी,आदि लोग मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952