रजिस्ट्री की भूमि पर भू-माफिया ने किया कब्जा, मुकदमा दर्ज
रजिस्ट्री की भूमि पर भू-माफिया ने किया कब्जा, मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना अन्तर्गत ग्राम तिलौरा निवासी राजाराम त्रिपाठी पुत्र स्व0 काशी प्रसाद त्रिपाठी नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि मैंने अपने पत्नी श्रीमती इन्द्रावती देवी के नाम से विक्रेता त्रिभुवन पुत्र खुडबुड से सन 2015 में जमीन क्रय किया था, मैने अपने हिस्से की जमीन पर 2018 में अपनी बाउन्ड्री करायी थी बीते 16 सितम्बर 2025 को मेरी बाउन्ड्रीवाल एवं पिलर राजमन पुत्र मिट्ठु व अन्य लोगो ने गिरा दिया,
मैने जब घटना स्थल पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ की इन लोगो द्वारा ही बाउन्ड्री वाल को गिराया गया है मैने अपनी जमीन में मिटटी गिराने गया था कि, उक्त राजमन पुत्र मिट्ठु व अन्य लोग आये और मुझको रोक दिए व मिटटी नहीं गिराने दिए तथा हमको गाली गुप्ता जान से मारने की धमकी देते हुई कहने लगे, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे व कुछ करने को सोचे तो तुमको मुकदमे में फसा दूंगा,
मेरी बाउन्ड्री पिलर इत्यादी 1.20 लाख का नुकसान किया। मुकदमे फसाने की धमकी देकर उक्त लोगों ने व उसके परिवार का आर्थिक सामाजिक व मानसिक नुकसान किया है मैने अपने मान सम्मान के कारण मौन होकर घटना स्थल से वापस आ गया उक्त जमीन को एडीएम के आदेश पर लेखपाल कानूनगो तहसीलदार की रिपोर्ट व फोटो की छाया प्रति संलग्न कर रहा हूॅ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
