युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
ंसंतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद नें कार्यवाही करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता नें बीते 8 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। कोतवाली पुलिस नें मु0अ0सं0 734/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त मो0 आजम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मोहिद्दीनपुर मदीना जामा मस्जिद के पास थाना कोतवाली खलीलाबाद रविवार को सोनी होटल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, सिपाही विनय कुमार यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

