युवती को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
युवती को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। पीड़िता की माता ने मेंहदावल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार को मेंहदावल बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तहरीर के अनुसार बाद में युवती ने फोन पर अपनी मां को बताया कि राशीद पुत्र आबिद अली, निवासी ग्राम छपिया माफी, थाना दुधारा, उसे अपने साथ मुंबई ले जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
