युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Jan 4, 2026 - 17:53
युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0सं0 512/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त सागर साहेब राव पुत्र स्व0 साहेब राव मिठ्ठे निवासी नाउड़ी तालुका थाना कन्नड़ ग्रामीण जिला छत्रपति संभाजी नगर राज्य महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

पीड़िता नें 24 दिसम्बर 2025 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सहेन्द्र यादव, सिपाही दीपक कुमार सिंह, महिला सिपाही प्रियंका यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952