यज्ञ से लौट रही महिला की हत्या गहना की लालच में युवक बना कातिल
पुलिस की सतर्कता से 24 घण्टे के अन्दर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
-एस पी नें पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 14 मार्च 2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र झगरू उर्फ ब्रह्मदेव निवासी हाडापार थाना कोतवाली खलीलाबाद को सिरमोहनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 13 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लक्ष्मीचन्द यादव पुत्र स्व0 रामललित यादव निवासी हाड़ापार थाना कोतवाली खलीलाबाद नें प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी माता श्रीमती शारदा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष बीते 10 मार्च 2026 को रात में गाँव के श्री समय माता मन्दिर पर यज्ञ सुनने के लिए गई थी जो घर वापस नहीं आयी। जिसपर बीते 11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी, उन्होने बताया कि मेरी माता का 12 मार्च 2026 को दिन मे मेरे गाँव के नहर के दक्षिण तरफ सरसो के खेत में शव पड़ा हुआ था। मेरी माता शारदा देवी की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करके उनके शव को सरसो के खेत में फेक दिया या है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै पहले ट्रक पर रहकर खलासी का काम करता था, अब खलासी का काम छोड दिया हूँ। मै इधर उधर घुमता फिरता रहता हूँ। खर्च के लिए पैसे की आवश्यकता थी, बीते 10 मार्च 2026 को मेरे गांव के नहर के दक्षिण के तरफ श्री समय माता का मन्दिर स्थित है जहाँ पर यज्ञ हो रहा था, जिसमें गांव की काफी महिलाए गयी थी, मै भी मन्दिर पर घूम फिर रहा था, समय रात्रि करीब 11.00 बजे मन्दिर से गांव को जाने वाले नहर पर बने बंधे के पास एक खेत के किनारे जाकर खड़ा हो गया उसी समय मेरे गांव लालचन्द यादव की माँ अपने घर के लिए अकेले जा रही थी, जो अपने कान में सोने की बाली और पैर में चाँदी का पायल पहनी हुई थी, मुझको पैसे की बहुत जरूरत थी तब मैने सोच लिया कि इससे अच्छा मौका नही मिलेगा, मैने लालचन्द की माँ को पकड कर मुंह दबाकर बंधे से नीचे सरसो की खेत में ले जाकर गिरा दिया जो मुझको देखकर पहचान गयी, अपनी पहचान छिपाने के लिये मैने लालचन्द यादव की माँ का गला दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद उसके दोनो कान में पहने हुए सोने की बाली और उसके पैर के पायल को खीचकर वहां से भाग गया। मेरे पास जो गहना है वह उन्ही का है।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे, धर्मनाथ यादव, हरिकेश बहादुर सिंह, सिपाही अनिल कुमार बिन्द्रा, दीवान सुशील कुमार, सिपाही बलराम यादव, अरविन्द तिवारी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, विवेक कुमार राय, दीपक कुमार सिंह, सर्विलांस सेल सिपाही ज्ञानसिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों को 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
