मैलानी नहर पुलिया के नीचे मिली अज्ञात लड़की की लाश पहचान हो चुकी

युवती ने गुलाबी रंग की जींस पहन रखी थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। घटनास्थल पर एक बैग मिला था जिसमें श्रृंगार का सामान था।

Mar 14, 2026 - 16:50
मैलानी नहर पुलिया के नीचे मिली अज्ञात लड़की की लाश पहचान हो चुकी

मैलानी नहर पुलिया के नीचे मिली अज्ञात युवती की लाश पहचान हो चुकी


संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मैलानी नहर पुलिया के नीचे मिली अज्ञात युवती की लाश पहचान हो चुकी। पहचान बस्ती जिले की सुमन 22 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जिससे स्पष्ट हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। कोतवाली पुलिस नें पहचान के सभी पुलिस चौकी में सूचना दिया गया था। युवती ने गुलाबी रंग की जींस पहन रखी थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। घटनास्थल पर एक बैग मिला था जिसमें श्रृंगार का सामान था।

मौके पर मिले सामान के आधार पर पुलिस को आशंका हुई कि युवती आर्केस्ट्रा में काम करने वाली हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में डीजे और आर्केस्ट्रा संचालकों से संपर्क किया, जिससे युवती के बारे में सुराग मिला। शुक्रवार को बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के रैने गांव निवासी झिनका देवी और उनके पति रामसहाय गौड़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

 उन्होंने शव की पहचान अपनी 22 वर्षीय बेटी सुमन के रूप में की और मौके से मिले बैग व कपड़ों को भी बेटी का बताया। मृतका के माता-पिता ने युवती की शव को पहचान किया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुमन की मां झिनका देवी ने पुलिस को बताया कि सुमन आर्केस्ट्रा में नाचने और गाने का काम करती थी। वह करीब दो वर्षों से बाहर रहकर काम कर रही थी और कभी-कभी घर आती थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को होली पर सुमन घर आई थी।

उसी दिन उसने बताया कि 5 मार्च को उसका एक कार्यक्रम है और एक लड़का उसे खलीलाबाद बुला रहा है। यह कहकर वह बैग में सामान लेकर घर से निकली थी, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952