मेहदावल में हर सुबह गैस सिलेंडर के लिए लग रही भीड़
मेहदावल में हर सुबह गैस सिलेंडर के लिए लग रही भीड़
संतकबीरनगर। गैस सिलेंडर की समस्या अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विकट होती जा रही है। गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता अब मारामारी पर उतार हो गए हैं। शुक्रवार को मेहदावल नगर में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर गैस सिलेंडर पानी के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ सुबह 5ः00 बजे से ही लग गयी। हो-हल्ला भी होने लगा सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष पहुंच गए उपभोक्ताओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराने के साथ ही वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। मेहदावल क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मच हुआ है। प्रतिदिन यहां एजेंसी पर करीब 400 सलेंडर आ रहे हैं। लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ खत्म ही नहीं हो रही है। सुबह 5ः00 बजे से ही यहां भारी भीड़ एकत्रित हो रही है वाद विवाद भी हो रहा है लोग शोर भी मचा रहे हैं। कर्मचारियों से बदसलूकी भी हो रही है।
बस एक ही उपभोक्ताओं की रट है कि हम एजेंसी तक आए हैं हमें सिलेंडर चाहिए। इस बीच तमाम ऐसे लोग भी एजेंसी पर पहुंच रहे हैं जिनकी शिकायत यह है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं वो पा रहा कुछ उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के नंबर को स्विच ऑफ भी बता रहे हैं। ऐसे में बिना बुकिंग के उन्हें सलेंडर कैसे मिलेगा इसकी जुगत थी लगा रहे हैं। सानी केवटलिया के सभासद की शिकायत है कि 10 दिन पहले नदौर निवासी उनकी रिसतेदार महिला ने गैस सिलेंडर की बुकिंग की। सिलेंडर डिलीवर भी दिखा रहा है लेकिन घर तक सिलेंडर नहीं पहुंचा। एजेंसी पर उनकी शिकायत का निस्तारण करने के लिए कोई नहीं है। कई महिलाएं भी गैस सिलेंडर को लेकर परेशान दिखी।
लेकिन इनके समस्याओं का निस्तारण कोई नहीं कर पा रहा। हालात प्रशासनिक अदूरदर्शिता के कारण बेकाबू होता जा रहा है। बुकिंग के बाद ही घर तक सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह से बंद हो गई है जिसके कारण उपभोक्ताओं की भारी भीड़ सुबह से ही एजेंसी पर पहुंच रहा है जो धीरे-धीरे विवाद का कारण बनता जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
