मेहदावल तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण
मेहदावल तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण
संतकबीरनगर। चुनाव आयोग की महत्वाकांक्षी योजना मतदाता पुनरीक्षण कार्य जो पूरे प्रदेश में चल रहा है उसी के अंतर्गत संतकबीरनगर जिले के मेहदावल तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य अपने अंतिम चरण में है यह कहना है मेहदावल तहसील के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय का एक सवाल के जवाब में उपजिलाधिकारी मेहदावल संजीव कुमार राय ने बताया कि हमारे तहसील क्षेत्र मतदाता पुनरीक्षण कार्य लगभग पूरा हो गया है।अब इसकी जांच की जा रही है कि मतदाताओं में कौन लोग बाहर रहते है अथवा दो जगह वोटर तो नहीं है और जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका नाम वोटर लिस्ट में तो नहीं है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार समय सीमा के अंदर मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में 2003 में था और 2025 में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे मतदाता फॉर्म 6 भरकर जमा कर दें उनका भी नाम वोटर लिस्ट में आ जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
