मेंहदावल में महिलाओं का प्रदर्शन, ‘नारी शक्ति वंदन’ के पक्ष में निकाली रैली

Apr 28, 2026 - 18:48
मेंहदावल में महिलाओं का प्रदर्शन, ‘नारी शक्ति वंदन’ के पक्ष में निकाली रैली

मेंहदावल में महिलाओं का प्रदर्शन, ‘नारी शक्ति वंदन’ के पक्ष में निकाली रैली


मेंहदावल/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र में मंगलवार को महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में भव्य पदयात्रा निकाली। तुलसीपुर से शुरू होकर मेंहदावल तक पहुंची इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला अधिकारों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की। पदयात्रा के दौरान पूरा मार्ग “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “महिला सशक्तिकरण” जैसे नारों से गूंजता रहा। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यह अधिनियम उनके सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए इसका विरोध किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह कानून बेहद अहम कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, जो महिलाओं के हितों के विपरीत है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार और अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, गंगाराम निषाद, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, सभासद सुशीला पाठक, शांति देवी, ज्ञानमती निषाद, उर्मिला देवी, तारा देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952