मेंहदावल में बाबा साहब सम्मान अभियान 2026 संगोष्ठी का शुभारंभ, विधायक ने रखा विचार
मेंहदावल में बाबा साहब सम्मान अभियान 2026 संगोष्ठी का शुभारंभ, विधायक ने रखा विचार
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के करमा कलां ग्राम में शनिवार को विधानसभा स्तरीय बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर भी संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समाज के सभी वर्गों को बाबा साहब के विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री उदय प्रताप राजभर, मण्डल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, दीपक शुक्ल, बृजनंदन पाठक, आशीष त्रिपाठी, महेश दूबे, माया भारती, मण्डल मंत्री कलपूराम भारती, गंगा भारती, चमन भारती, जयप्रकाश चौहान, सुरेश भारती, केशवराम लोधी, ज्ञानदास भारती, रमेश भारती, रामु भारती सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज की महिलाओं की उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
