मुंबई में मजदूरी के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या

Jan 1, 2026 - 17:59
मुंबई में मजदूरी के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुंबई में मजदूरी के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम


-ठेकेदार के रिश्तेदारों पर लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप, इलाज के दौरान मौत


मेंहदावल/संतकबीरनगर। ग्राम गगनई राव निवासी बलराम पुत्र राम उजागिर साहनी की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बलराम अपने ही गांव के बनारसी पुत्र दशरथ की ठेकेदारी में मुंबई में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, ठेकेदार बनारसी के रिश्तेदार राजू, मदन व नारायण निवासी मुंडेरवा, जनपद बस्ती, जो साथ में मजदूरी करते थे। 25 दिसंबर 2025 को बलराम के सिर पर लोहे की सरिया से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बलराम का इलाज मुंबई में चल रहा था, जहां 29 दिसंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव गगनई राव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि घटना के संबंध में मुंबई में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाया जाए। यह मामला प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता हैकृकाम के लिए घर से दूर गए मजदूरों की जान की कीमत आखिर कौन चुकाएगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952