माॅ ने लगायी बेटी से छेड़खानी का आरोप

Dec 10, 2025 - 18:44
माॅ ने लगायी बेटी से छेड़खानी का आरोप

माॅ ने लगायी बेटी से छेड़खानी का आरोप


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम अशरफाबाद निवासी विन्दू देवी पत्नी बाबूराम विश्वकर्मा नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि बीते 4 दिसम्बर 2025 को लगभग 3.30 बजे मेरी लडकी चन्दा काली माता मन्दिर के सामने पानी चला रही थी तभी गाँव के रामसुकुल पुत्र प्रहलाद ने आकर मेरी लडकी के साथ छेड़खानी करने लगा। मेरी लडकी के सीने में हाथ रखकर जबरन किस करने की कोशिश करने लगा मेरी लडकी चिल्लाई और मैं खेत के दूसरी तरफ भी भागकर आयी और छुडाने लगी जिससे वो नाराज होकर गाली-गुप्ता देते हुए उसको मारने लगा, उसको काफी चोटें लगी और बचाव करते हुये मेरी लडकी चन्दा को भी पेट पर एक लात लग गया, जिससे काफी दर्द हो रहा है। इसी दौरान उसके पिता प्रहलाद पुत्र राम समुझ आ गये और वो भी गाली देने लगे। मेरी लडकी चन्दा के ऊपर पहले से गंदी नजर रखता था दो बार फोटो भी चुपके से खींच लिया था। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952