मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संतकबीरनगर पुलिस की पहल, हाईवे पर अवैध कट कराए बंद

May 13, 2026 - 18:01
मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संतकबीरनगर पुलिस की पहल, हाईवे पर अवैध कट कराए बंद

मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस की पहल, हाईवे पर अवैध कट कराए बंद


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राज शेखर पाण्डेय एवं यातायात प्रभारी परमहंस नें संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा एवं मार्ग दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाईवे पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को चिन्हित कर उन्हें बंद करवाने की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि हाईवे पर अवैध कटों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है, जिससे आमजन की जान-माल को खतरा उत्पन्न होता है। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस नें यह प्रभावी पहल की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाई जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों से ही यू-टर्न लेने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। पुलिस नें भविष्य में भी सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952