मार्ग दुर्घटना में पूर्व डीजीसी व पुत्र की मौत से कचहरी में शोक की लहर, पसरा सन्नाटा

पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय व उनके छोटे पुत्र की सोमवार को मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही कचहरी में शोक की लहर व्याप्त हो गई। समूचा परिसर गमगीन हो गया और सन्नाटा पसर गया।

Dec 8, 2025 - 19:05
मार्ग दुर्घटना में पूर्व डीजीसी व पुत्र की मौत से कचहरी में शोक की लहर, पसरा सन्नाटा

मार्ग दुर्घटना में पूर्व डीजीसी व पुत्र की मौत से कचहरी में शोक की लहर, पसरा सन्नाटा


संतकबीरनगर। विधि संवाददाता। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय व उनके छोटे पुत्र की सोमवार को मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही कचहरी में शोक की लहर व्याप्त हो गई। समूचा परिसर गमगीन हो गया और सन्नाटा पसर गया। जो जहां था स्तब्ध हो गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था। सभी अधिवक्ता एक दूसरे से मृत्यु की पुष्टि करते नजर आए। अधिवक्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उनके बगहिया स्थित घर पर पंहुच कर परिजनों को ढाढस बंधाया। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय अपने छोटे बेटे प्रसून कुमार राय के साथ बाइक से गोरखपुर दवा लेने जा रहे थे। नौसढ़ से पहले ही अपराह्न लगभग एक बजे उनका एक्सीडेंट हो गया।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते अधिवक्ता एक दूसरे से स्थिति का जायजा ले ही रहे थे कि आधे घंटे के अंदर ही उनके तथा बेटे के मृत्यु की खबर आ गई। मृत्यु की सूचना से समूचे कचहरी परिसर में सन्नाटा छा गया। अधिवक्ता एक दूसरे से मृत्यु की पुष्टि करते नजर आए। कोई भी अधिवक्ता उनके मृत्यु पर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहा था। जो जहां सुना, वहीं स्तब्ध हो गया। अधिवक्ता आनन फानन में श्री राय के खलीलाबाद शहर के बगहिया स्थित घर पर पंहुच गए। घर पर उनकी बेटी अंशु राय ही है।

परिवार के अन्य लोग गोरखपुर हैं। अधिवक्ताओं के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक भी घर पंहुच कर परिजनों को ढाढस बंधाया। सांत्वना देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र राय, बिस्मिल्लाह खां, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव , पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हेमन्त मिश्र, शैदा हुसेन, अफरोज के अलावा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभ चिंतक व नागरिक शामिल रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952