महिला दो दिन से गैस सिलेंडर के लिए परेशान, एजेंसी ने बुकिंग ओटीपी को फर्जी बताकर लौटाया
महिला दो दिन से गैस सिलेंडर के लिए परेशान
-एजेंसी ने बुकिंग ओटीपी को फर्जी बताकर लौटाया
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जंगल दशहर टोला नटेलवा की निवासी परमशीला देवी, जो एक गैस कनेक्शन धारक हैं, पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भटक रही हैं। उन्होंने जय माता दी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार किया, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। परमशीला देवी ने बताया कि 25 मार्च 2026 को वह पूरे दिन लाइन में लगी रहीं। गैस उपलब्ध होने के बावजूद, एजेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि गैस खत्म हो गई है। अगले दिन, 26 मार्च 2026 को भी वह सुबह से शाम तक अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। उन्होंने एजेंसी कर्मचारियों को अपने मोबाइल पर बुकिंग ओटीपी भी दिखाया। हालांकि, कर्मचारियों ने ओटीपी को फर्जी बताकर उन्हें सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में जब जय माता दी गैस एजेंसी के मालिक उमेश अग्रहरि से संपर्क किया गया, तो उन्होंने सही जवाब नहीं दे सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
