महिला थाना नें तीन परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें तीन परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में 3 मामले आये। सभी 3 मामलों में सुलह समझौता करवाया। रुबीना पत्नी इरशाद अहमद निवासी महदो थाना दुधारा व इरशाद अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी महदो थाना दुधारा, ज्ञानमती पुत्री नन्दा निषाद निवासी हरिवंशपुर थाना धनघटा व किशुन पुत्र जगदीश साकिन भागलपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, असगरुन्निशा पुत्री मो0 हुसैन साकिन लेडुआ महुआ थाना बखिरा व समसेर अहमद पुत्र सत्तार निवासी अतरीनानकार थाना धर्मसिंहवा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
