महिला थाना नें तीन परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें तीन परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में 18 जनवरी 2026 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में 3 मामले आये। सभी 3 मामलों में सुलह समझौता करवाया। सुमन पुत्री हरीशचन्द्र साकिन कोलुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद व आकाश पुत्र जयराम साकिन खिरीघाट खटोलवा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, उर्मिला पुत्री रामप्रीत सा0 डमरुपुर थाना मेहदावल व रामआशीष पुत्र मुन्नीलाल ग्राम भवारी थाना जोगीया जनपद सिद्धार्थ नगर, प्रतिमा मिश्रा पुत्री स्व0 रामजी पाण्डेय निवासी ग्राम ककरहा थाना धनघटा व आशुतोष मिश्रा पुत्र चन्द्रेश मिश्रा निवासी ग्राम रमवापुर थाना बखिरा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
