महिला थाना नें चार परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें चार परिवारों के बीच कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थानाध्यक्ष महिना थाना श्रीमती पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में 4 मामला आये। जिसमें सुलह समझौता करवाया गया।
अनीसा खातून पुत्री मो0 याहिया निवासी गूनाखोर थाना दुधारा व गुल मुहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मस्जिदया करही थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर, मन्दा देवी पत्नी अनिला निवासी कुआ(पिपरासा) थाना बेलघाट व अनिल पुत्र सिवनलाल निवासी बटकटिया थाना कोतवाली खलीलाबाद, साकिरा पत्नी मो0 असजद निवासी इस्लामनगर थाना कोतवाली खलीलाबाद व असजद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी इस्लामनगर थाना कोतवाली खलीलाबाद, अभिमन्यु पुत्र लालबहादुर निवासी रनाडीह थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर व महिमा पुत्री शिवशंकर निवासी पकड़िया थाना बखिरा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है।
दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
