मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास को गति देने की लिया शपथ
मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास को गति देने की लिया शपथ
मगहर/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिनों राज्य के नगर निकायों में अपने प्रतिनिधि के तौर सभासदों का मनोनयन किया गया।जिसके क्रम नगर पंचायत मगहर में तीन सभासदों को भी मनोनीत किया है। जिनका शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत के विवाह घर के हाल में गुरुवार को आयोजित किया गया।नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी अरूण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और सफल संचालन रवि प्रकाश पाण्डेय ने किया। नगर पंचायत में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मानोनीत सभासदों अरूण कुमार गुप्ता, गौरव निषाद और सुनीता यादव को खलीलाबाद सदर एसडीएम अरूण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर सभी मनोनीत सदस्यों को कार्य करना पड़ेगा।जिससे नगर में सरकार जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा सके। नगर के विकास में आ रही बाधाओं की सूची बना कर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन व उनकी कमेटी से कहा कि मगहर में आय को देखते हुए गृहकर का निर्धारण बोर्ड के सदस्यों को विश्वास में ले ही किया जाना चाहिए और बढ़े हुए गृह कर को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर कम किय जाना चाहिए।ताकि कस्बे की गरीब जनता पर बोझ न पड़े। चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि हमारा बोर्ड तेरह सदस्यों से चल रहा था जिसमें सरकार ने अपने प्रतिनिधि के रूप तीन सदस्यों को नामित कर मजबूती प्रदान किया।नामित सभासदों का कमेटी स्वागत करती है।तीन नामित सभासदों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।शपथ ग्रहण समारोह में ज्ञानेंद्र मिश्रा,राकेश कुमार मिश्रा, कुलदीप मणि मिश्रा, बंशीधर यादव, अब्दुर्रहमान उर्फ विक्की खां, अवधेश सिंह, चन्दन सैनी,गजेंद्र गुप्ता, विजय कुमार काण्दू, शैलेश श्रीवास्तव, रईस आलम, खुर्शीद उर्फ फैजी खां,मो असअद अंसारी, मेंहदी हसन, अतुल श्रीवास्तव ,अत्रेश कुमार श्रीवास्तव, सुहैल अख्तर, अंकुरमणि तिवारी, अजय कुमार गोस्वामी, सतविंदर जज्जी, जे के गुप्ता, यशोदानंद यादव, तनवीर अहमद, विद्याधर यादव, सुजीत गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,भोला गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
