मगहर महोत्सव में 13 उन्नत किसानो को किया गया सम्मानित

Feb 2, 2026 - 19:11
मगहर महोत्सव में 13 उन्नत किसानो को किया गया सम्मानित

मगहर महोत्सव में 13 उन्नत किसानो को किया गया सम्मानित
मगहर/संतकबीरनगर। मगहर महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की दोपहर वन विभाग व कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रुप से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चन्द चैहान व मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी शामिल हुये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गणेश चन्द चैहान ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम अपने आसपास पेड पौधों को लगाये जिससे अधिक मात्रा में अक्सीजन का उत्सर्जन हो और मानव शरीर पर प्रदूषण का प्रभाव कम किया जा सके। सरकार पर्यावरण संरक्षण व संतुलन बनाये रखने के लिए विभिन्न योजनायें संचालित कर रही है। उन्होंने महोत्सव मंच पर प्रतिभाग करने वाले प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन हमारी सम्पदा हमारी धरोहर है। प्रकृति को हम जितना हरा भरा रखेंगे हमारा जीवन उतना ही उत्तम होगा। किसानों के बारे में कहा कि हमारे देश में किसान को अन्नदाता कहा जाता है। किसानों की उन्नति के लिये  सरकार अनेकों योजनायें संचालित कर रही है। जिस देश में किसान उन्नत करेगा तो उस देश की उन्नति कभी रुक नहीं सकती। आगे कहा कि किसानों को रासायनिक खेती के बजाय आर्गेनिक खेती करने की जरूरत है। जिससे खाद्य पदार्थों के जरिये लोगों पर होने वाले रासायनिक प्रभाव से बचाया जा सके। मुख्य अतिथियों के सम्बोधन के पूर्व किसानों को आर्गेनिक खेती के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनपद के 13 उन्नत किसानो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानपत्र दिया गया। जिसमें धर्मेंद्र कुमार बेलपोखरी, भूमिनाथ ननिहा नायक हैसर बाजार, रामवृक्ष कनौजिया बछाईपुर पौली, रामनिवास गतुखोर बेलहर कला, प्रभुनाथ पिडारी कला मेंहदावल, बुद्धिराम व राम दरश हरपुर नाथनगर, जहरूल हक व अब्दुल हई पिपरा सेमरियावां, हरिलाल उजरौटी बघौली, निसार अहमद कटया हैंसर बाजार, राजकुमार गजपुर खलीलाबाद, भानुप्रताप सिंह चन्दहर खलीलाबाद को उन्नत खेती के लिए सम्मानित किया गया। प्रभागी वनाधिकारी हरिकेश नरायन यादव, उप प्रभागी बनाधिकारी घनश्याम शुक्ला, क्षेत्रीय बनाधिकारी मनीष कुमार,बन दरोगा विनोद कुमार याद,बन दरोगा आशीष तिवारी, कृषि विभाग के दुर्गेश यादव,बन रक्षक कुमारी नेहा, कैलाश, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952