भूमि को कब्जा करने को लेकर मारपीट आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खलिहान की भूमि को कब्जा करने को लेकर मारपीट आधा दर्जन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम डीघा निवासी प्रिन्स पुत्र राम भजन ने कातवाली में तहरीर दिया कि प्रार्थी को खलिहान भूमि को कब्जा करने की रंजिस के वजह से मेरे ही गांव के सुनील, विष्णु, इनरमल, विट्टू, दीपू, पिन्टू, विद्या सागर, हिमांसु, दिपान्सु, रामललित और सात आठ लोग अज्ञात लोग मिलकर एक राय होकर लोहे की राड, हसुआ, डण्डा लेकर मां बहन को गाली देते हुए मुझे मार-पीट कर घायल कर दिये जिससे मेरे सर मे गम्भीर चोटे आई है। मेरे चिल्लाने पर काफी लोग आकर बीच-बचाव किये और घटना को देखे है। जाते समय सभी लोगो ने मुझे जान की मारने की धमकी दिये, यह घटना शनिवार समय साढे चार बजे प्रार्थी ने घटना की सूचना 112 पर भी दिया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय नें बताया कि तहरीर मिला है मामले की छानबीन कर शुरू कर दी गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
