भारत गैस एजेंसी का गजब कारनामा
भारत गैस एजेंसी का गजब कारनामा
संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल के अंतर्गत ग्रामसभा कमहरिया के कुछ लोगों की कहानी बड़ी रोचक है यह वह लोग है जी गोरखपुर जिले के घघसरा बाजार की भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता है पिछले कुछ दिनों से जबसे रसोई गैस की समस्या उत्पन्न हुई है तभी से ये बेचारे उपभोक्ता काफी परेशान है उपभोक्ताओं से सवाल किया गया कि आप लोगों की क्या समस्या है तो उन्होंने बताया कि तीन महीने से हम लोगों को गैस बुक करने के बाद भी नहीं मिल पा रही है और बुकिंग हो जाती है उसके बाद कैंसिल का मैसेज आ जाता है इसी गांवों के युवा समाजसेवी नौशाद अहमद ने बताया कि इस तरह एजेंसी के मनमाने रवैए से कई उपभोक्ता काफी परेशान है परंतु कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी गांवों के ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह खान ने कहा कि मैने एजेंसी के जिम्मेदारों से बात किया तो उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ताओं पर एहसान कर रहे हैं कि गाड़ी भेज देते है ग्राम प्रधान ने बताया कि हालत बद से बदतर हो गई है केरोसिन मिल नहीं रहा है लकड़ी की कोई व्यवस्था है नहीं। गरीब आदमी क्या करे कैसे घर में चूल्हा जले हालांकि मै अपने स्तर से जो सकता है करने प्रयास कर रहा हु परंतु कब तक ऐसे चलेगा ग्राम प्रधान और युवा समाजसेवी नौशाद अहमद के साथ ही उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और उपजिलाधिकारी से मांग किया है कि इस प्रकरण की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाए अंत में उन्होंने कहा कि ओटीपी का खेल जो गैस एजेंसी खेल रही है उनके ऊपर भी प्रभावी कारवाही की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
