भाजपा जिलाध्यक्ष संग नेता पहुंचे स्वर्गीय अरूण राय के घर, परिजनों का बढ़ाया ढाढस
भाजपा जिलाध्यक्ष संग नेता पहुंचे स्वर्गीय अरूण राय के घर, परिजनों का बढ़ाया ढाढस
भाजपा जिलाध्यक्ष संग नेता पहुंचे स्वर्गीय अरूण राय के घर, परिजनों का बढ़ाया ढाढस
-थाना प्रभारी के मौत से पूरा जिला मर्माहत
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र निवासी एवँ उरई जिले में कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी स्व० अरुण कुमार राय की दुखद मृत्यु की सूचना के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अमर राय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री राय के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अरूण कुमार राय के मौत से पूरा जनपद मर्माहत है। उन्होने कहा कि घटना नें लोगो का दिल झकझोर दिया है।
श्रीमती सिंह नें परिवारजनो का ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि संकट के इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय अरूण राय की परिवार के साथ हमेशा खड़ा मिलेगी।
जिलामहामंत्री गणेश पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय अरूण कुमार राय बेहद मिलनसार व्यक्ति थे उनकी कमी पूरा नही किया जा सकता है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय अरूण राय इस दुनिया में नही है लेकिन उनका कृतत्व और व्यक्तित्व लोगो के दिलो में बसा हुआ है। भाजपा नेता अमर राय ने कहा कि हम सभी नें एक बेहद इंसान अपने बीच से खो दिया। श्री राय ने कहा कि स्वर्गीय अरूण राय के साथ जो घटना घटित हुई है वह बेहद दुखद व निंदनीय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
