भटौरा में फ्रेस वाटर बॉटल प्लांट का मेंहदावल विधायक ने किया उद्घाटन
भटौरा में फ्रेस वाटर बॉटल प्लांट का मेंहदावल विधायक ने किया भव्य उद्घाटन
सांथा/संतकबीरनगर। शहरवासियों के लिए शुद्ध और भरोसेमंद मिनरल वाटर अब और करीब आ गया है। बृहस्पतिवार को सांथा ब्लाक के फ्रेस वाटर बॉटल प्लांट का मेंहदावल विधायक ने भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्लांट के प्रो0 सतीश मिश्रा उर्फ डब्बू मिश्रा ने बताया कि यहां मिनरल वाटर की मांग लगातार बढ़ रही है। होटल, रेस्टोरेंट के अलावा शादी-ब्याह और विभिन्न आयोजनों में मिनरल वाटर बोतल का इस्तेमाल आम हो गया है। पहले सील पैक बोतलें बाहर से मंगानी पड़ती थीं, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ते थे। लेकिन अब शहर में नए-नए प्लांट खुल जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और समय पर शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेस वाटर बॉटल में आधुनिक तकनीक से पानी को पूरी तरह स्वच्छ और स्वास्थ्यकर बनाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके। इस शुभारंभ के मौके पर मदन नारायण सिंह, रणबीर पाण्डेय, करूणा मिश्रा, उदयराज यादव बनारसी चौधरी केसी चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और प्लांट के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

