ब्रिटिस मौलाना के मदरसे पर चला बुल्डोजर
ब्रिटिस मौलाना के मदरसे पर चला बुल्डोजर
ब्रिटिस मौलाना के मदरसे पर चला बुल्डोजर
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित मोती नगर मोहल्ले में मदरसा कुल्लीयतुल बनातीर राजबीया मिस्बा पर रविवार को बुल्डोजर चला कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बताते चले कि ब्रिटिस मौलाना शमसुल हुदा खान के मदरसे को लेकर बीते कई माह से सुर्खियों में रहा। एसडीएम व जिलाधिकारी स्तर से मदरसे का ध्वस्तीकरण करने का आदेश हो गया था। लेकिन ब्रिटिस मौलाना नें उक्त आदेश को रोकने के लिए मण्डलायुक्त बस्ती अपील किया था पूरी प्रकरण की जानकारी लेने के बाद तथा दोनो पछो के वकील का बयान सुनने के बाद मण्डलायुक्त बस्ती नें मदरसे को गिराने का आदेश दिया। मण्डलायुक्त के आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशासन नें सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी।
मौलाना शमसुल हुदा खान मुख्य रूप से दुधाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरिया लाल के रहने वाले है कुछ वर्ष पूर्व ही वह ब्रिटिस की नागरिकता ले लिये थे उसके बाद भी जनपद के एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात थे और वेतन ले रहे थें इतना ही नही उनके द्वारा बिना नक्शा पास कराये गाटा संख्या 154 में दो मंजिला मकान 640 वर्ग मीटर में बनवाकर विद्यालय का भी संचालन शुरू कर दिए। प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त मौलाना देश द्रोह जैसी धाराओं के मुकदमें में सम्मलित है। इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम सदर हृदय राम त्रिपाठी ने बताया कि मण्डलायुक्त के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध रूप से विद्यालय का संचालन कराना किसी भी दशा में उचित नही है ध्वस्तीकरण के बाद जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा किया जायेगा। ध्वस्तीकरण के दौरान आराजक तत्वो को देखते हुए भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी तथा चार बुल्डोजर से पूरे मदरसे को तोड़ा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
