बेलहर कलां सीएससी का हुआ स्टेट टीम द्वारा निरीक्षण
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर कलां में शनिवार को स्टेट लखनऊ से एसआरएम टीम के दो अधिकारी सुरेश सिंह चैहान, प्रभात रजन सिंह ने विकास खंड बेलहर कला में सीएचसी का सत्यापन किया गया। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र में आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उप स्वास्थ्य केदो का निरीक्षण गोरखपुर से आए सचल टीम ने शासन द्वारा निर्धारित की गई गाइड लाइन के तहत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केन्द्र पर उपलब्ध दवा, उपकरण इत्यादि संसाधनों की जांच बेलहर कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके साथ सहयोगी टीम ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक बेलहर कला एक्स-रे टेक्नीशियन सत्यनारायण और फार्मासिस्ट के द्वारा किया जा रहा है। जगह-जगह पर उपलब्ध संसाधन उपलब्ध सेवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। उक्त के परिपेक्ष में टीम बेलहर कला के कार्यों से संतुष्टता दिखी। तथा संचालन मे हो रही समस्याओं के निदान को बता रही है। तथा भरोसा जताया कि इसको अच्छे तरीके से आप सभी करिए। जिससे भविष्य में अच्छे तरीके से कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता रहेगी। इस दौरान कुसुरुकलां, बभनी, बालेपार, बेलहर कलां, कैथवलिया, बेलवासेगर आदि स्थानों का भी कर जायजा दिये। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डाक्टर मनीष कुमार पाण्डेय बीपीएम आनंद कुमार मौर्य आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
