बीती रात बस्ती सड़क हादसे में संतकबीरनगर के यात्री घायल

Dec 16, 2025 - 17:20
बीती रात बस्ती सड़क हादसे में संतकबीरनगर के यात्री घायल

बीती रात बस्ती सड़क हादसे में संतकबीरनगर के यात्री घायल


बेलहरकला/संतकबीरनगर। बस्ती जिले में सोमवार बीती रात हरदिया चैराहे के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह बस संतकबीरनगर से अजमेर शरीफ जा रही थी। इस भीषण सड़क हादसे में कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के अनेक लोग निवासी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बस्ती जिले में हरदिया चैराहे के निकट सोमवार रात्रि में हुआ था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे चारों ओर चीख-पुकार मच गई। जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचकर चादर चढ़ाने और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगने जा रहे थे। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने घटना का विवरण दिया। बेलहर थाना क्षेत्र बभनी की रहनेवाली घायल सायरा बानो ने बताया कि उन्होंने ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, पल भर में अपनों को मृत देखा, यह घटना जीवन भर नहीं भूल पाऊंगी। एक अन्य घायल जलीमुनिशा ने बताया, भिड़ंत इतनी तेज थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

वहीं, सहीबुद्दीन ने बताया कि हादसे के बाद का मंजर देखकर वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा, हर तरफ चीख-पुकार थी। आंख खुलने पर खुद को अस्पताल में पाया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।  घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की खबर संतकबीरनगर तक पहुंच गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952