बिहार में भाजपा की हुई शर्मनाक हार- जयराम पाण्डेय
बिहार में भाजपा की हुई शर्मनाक हार- जयराम पाण्डेय
संतकबीरनगर। जिले के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और 312 मेहदावल विधान सभा पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हर तरफ भय भूख और भ्रष्टाचार के माहौल से जनता परेशान है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ताजा उदाहरण बिहार का उप चुनाव देख लीजिए वहां की सम्मानित जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को नकार दिया और इसी कारण बिहार में भाजपा की बड़ी शर्मनाक हार हुई है इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जो अपना बूथ था वहां से भाजपा का सुपडा साफ़ हो गया। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जो व्यक्ति अपना बूथ न बचा पाए वह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना बैठा है ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहना बड़ा हास्यास्पद लगता है फिर उन्होंने कहा कि यही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब लखनऊ आए तो अपने तो रथ पर सवार होकर चल रहे थे वही हमारे हिन्दू धर्म के आराध्य बजरंगबली हनुमान जी को रोड पर नचा रहे थे भाजपा के लोगों को धर्म और आस्था से कुछ लेना देना नहीं है इनका काम केवल धार्मिक उन्माद फैलाना है और सत्ता हासिल करना है उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का श्राप भाजपा को लग चुका है अब आन वाले 2027 के चुनाव में भाजपा का नामों निशान मिट जाएगा क्योंकि सम्मानित जनता ने मन बना लिया है कि आगामी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है इसका जीता जागता उदाहरण बिहार की जनता ने दे दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

