बाबू का काम देख रहे सफाई कर्मी को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते एण्टी करेप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
डीपीआरओ कार्यालय में बाबू का काम देख रहे सफाई कर्मी को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते एण्टी करेप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
-पूर्ण बहाली एरियर भुगतान के नाम पर 30 हजार रूपये का रिश्वत मांग रहा था बाबू
-सफाई कर्मचारी के लिखित शिकायत पर एण्टी करप्शन टीम नें डीआरडीए में मारा धावा
संतकबीरनगर। एण्टी करप्शन टीम नें बुधवार को विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में बाबू का काम देख रहे सफाई कर्मी को दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक सफाई कर्मी नें बाबू का काम देख रहे सफाई कर्मी पर पूर्ण बहाली वेतन भुगतान बकाया एरियर के नाम पर घूस मांगने का आरोप लिखित रूप से लगाया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र महुली के कोहना निवासी सुधीर सिंह पंचायती राज्य विभाग में सफाई कर्मचारी है और पौली ब्लाक क्षेत्र के सेवईपार में कार्यरत था। बीते मार्च 2025 में कुछ गलत कार्यो में शामिल होने के कारण सफाई कर्मी सुधीर सिंह को जेल जाना पड़ा और विभाग नें सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
जेल से छूटने के बाद सफाई कर्मी को विभाग नें बहाल कर दिया। सफाई कर्मी सुधीर सिंह के मुताबिक पूर्ण बहाली एरियर भुगतान के लिए पटल का काम देख रहे सफाई कर्मी राजन ने तीस हजार रूपये का दिमांड किया। इससे नाराज होकर सफाई कर्मी सुधीर सिंह ने एण्टी करप्शन टीम को लिखित रूप से रिश्वत लेने का बात दर्ज करायी। बस्ती के टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव नें शिकायत कर्ता की बात को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर रूपया देते समय पकड़ लिया और टीम नें कोतवाली खलीलाबाद ले गयी और कोतवाली पुलिस सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस सम्बंध में एण्टी करप्शन टीम के प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव नें बताया कि शिकायत कर्ता की बात सही निकली और आगे की कार्यवाही चल रही है।
वहीं कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने कहा कि रिश्वत लेते डीपीआरओ कार्यालय के सफाई कर्मी को एण्टी करप्शन टीम नें पकड़कर लायी थी। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उच्च अधिकारियों को घटना का अवगत करा दिया गया है। इस घटना से विकास भवन में अफरा तफरी का माहौल कायम है। घूसखोरी में लिप्त सभी बाबू आपस में बात करते देखे गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
