बांग्लादेश के विरुद्ध अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर फूंका पुतला
बांग्लादेश के विरुद्ध अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, नारेबाजी कर फूंका पुतला
-राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन, हिन्दुओं के जानमाल व धर्म स्थलों के सुरक्षा की मांग
संतकबीरनगर। विधि संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं व हिन्दू धर्म स्थलों पर हो रहे लगातार हमले एवं अत्याचार से आहत जिले के अधिवक्ताओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर जोरदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। वकीलों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मामलों को उठा कर बांग्लादेश के हिन्दुओं के जानमाल व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग किया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर एसडीएम सतीश चन्द्र को सौंपा। बुधवार को कचहरी पंहुचते ही अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैम्बर में बैठक किया। बैठक में बांग्लादेश में हिन्दुओं व धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले व अत्याचार की कड़ी निन्दा किया। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से प्रदर्शन करके पुतला दहन का निर्णय लिया। तत्पश्चात आक्रोशित अधिवक्ता सड़क पर उतर गए और कांशीराम स्टेडियम, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना होते कलेक्ट्रेट पंहुचे।
जिलाधिकारी कार्यालय पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन व अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस का पुतला दहन किया। नारेबाजी कर रहे वकीलों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्तिथि में अपर एसडीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लिखा है कि बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं व हिन्दू धर्म स्थलों पर हमले हो रहे है। दीपू चन्द्र दास की बर्बरतापूर्ण की गई हत्या मानवता पर कलंक है।
अल्पसंख्यक हिन्दू आतंक के साये में हैं। प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय उर्फ विप्र जी, जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, सरफराज नवाजआलम, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र, जनपद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, राणा रविन्द्र सिंह, चतुर जी शुक्ल, शत्रुघ्न यादव, सुनील कुमार पांडेय, दुर्गेश नरायन मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश चन्द्र राय, तुफैल अहमद उर्फ कल्ला, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, राम केवल यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर पांडेय, विजय यादव, केसी पाण्डेय, प्रमोद कुमार यादव, सिद्धार्थ पांडेय, प्रदीप पांडेय, राजेश पांडेय, दिवाकर विक्रम सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, केसी त्रिपाठी, त्रयम्बक त्रिपाठी, राजेश मिश्र, सरोज बाला पांडेय, चन्द्रकला चैधरी, राकेश पाण्डेय, दया शंकर मिश्र, सुशान्त मिश्र, राजेन्द्र राय, अखिलेश पाठक, वीरेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, स्वामीनाथ त्रिपाठी, रवि कुमार मिश्र, सभाजीत मिश्र, अवधेश कुमार पाण्डेय, राकेश पाठक समेत भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
