बहला फुसलाकर भगाने वाला लड़की समेत गिरफ्तार
बहला फुसलाकर भगाने वाला लड़की समेत गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0स0 6/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र निसाररूल्ला खान निवासी रमचैरा टोला भरपुरवा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को मेहदावल रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पीड़िता नें बीते 4 जनवरी 2026 को थाना मेंहदावल पर वादी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त नें बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक योगेश राय, दीवान मुरली मनोहर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
