बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार
बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बीते 20 जून 2026 को बभनी चौराहे पर एक युवक की हत्या की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा को ग्राम कुशम्हामाफी बाग से व निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी थाना बखिरा तथा जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जिवधरा थाना बखिरा को ग्राम बढया के महुआ की बाग के पास से गिरफ्तार किया। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बताया कि बीते 19 जून 2026 को इन्द्रेश पुत्र जतन निवासी कोलकी चमरसन थाना बखिरा नें थाना बखिरा पर तहरीर दिया कि उनके पुत्र आनन्द पुत्र इन्द्रेश निवासी ग्राम कोलकी चमरसन थाना बखिरा उम्र लगभग 30 वर्ष की बभनी चौराहे पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा जातिसूचक गाली देते हुए धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी है। उक्त प्रकरण में थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 103(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(अ), 3(2) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना स्थल का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी किया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, दीवान रमेश मिश्रा, सिपाही संजीव यादव, रि0का0 रूपान्जय सिंह महिला सिपाही प्रियंका सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

