बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद, महिला की मौत
बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद, महिला की मौत
मेंहदावल/संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में शुक्रवार सुबह बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को मृतिका के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि सुबह उनके बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर पड़ोसी रहीसुन्निसा पत्नी अरशद से कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मामूली मारपीट भी हुई। आरोप है कि इसी के बाद उनकी बेटी मुबस्सिरा (32) की तबीयत बिगड़ गई और करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतिका के पिता का कहना है कि घटना के समय किसी प्रकार की गंभीर चोट दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
