बच्चो की प्रतिभा निखारने के लिए सूर्या संकल्पित-डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी

Oct 8, 2025 - 22:34
बच्चो की प्रतिभा निखारने के लिए सूर्या संकल्पित-डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी

नौनिहालों के टेलेंट को निखारने और उन्हें बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का सूर्या संस्थान का संकल्प- प्रो0 ओपी पाण्डेय
-बच्चो की प्रतिभा निखारने के लिए सूर्या संकल्पित-डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी
-प्रबन्ध निदेशिका नें छात्र-छात्राओं का बढ़ाया हौंसला
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के परिसर में प्रबन्ध निदेशिका सविता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में निःशुल्क टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। स्व पं सूर्य नारायण की स्मृति में आयोजित इस समारोह में स्कूल के 324 छात्र-छात्राओं में निःशुल्क टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओपी पांडेय, प्रो विनीता पाठक, सीओ सिटी अजय सिंह, सूर्या ग्रुप के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने नौनिहालों को टैबलेट वितरित किया। अपने संबोधन में प्रो विनीता पाठक ने कहा कि कंप्टीशन के इस दौर में एक प्रतियोगी छात्र को शिक्षा की हर विधा में पारंगत होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने नौनिहालों का आह्वान किया कि बड़ा लक्ष्य बना कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें। संस्थान आप सभी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के प्रति संकल्पित है। मुख्य अतिथि प्रो ओपी पांडेय ने कहा कि संस्थान के नौनिहालों के टेलेंट को निखारने और उन्हें बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का सूर्या संस्थान का संकल्प है। इस संस्थान के मैनेजमेंट और टीचर्स का अपने नौनिहालों को पाठ्यक्रम शिक्षा से लेकर राजनैतिक, समसामयिक, खेलकूद, अनुशासन और टेक्नालॉजी के क्षेत्र में पारंगत बनाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास इस संस्थान को अन्य शैक्षणिक संस्थानों से अलग बनाता है। प्रो पांडेय ने कहा कि वर्षों से लगातार अपने संसाधनों से अपने बच्चों में टैबलेट वितरित करके सरकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे खुद के अंदर सफलता का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए जुनून पैदा करें। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए हमारे टीचर्स और हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मैनेजमेंट हमेशा तत्पर रहेगा। प्रबन्ध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि तकनीकी के इस दौर में सदुपयोग और दुरुपयोग के भाव का ज्ञान होने पर ही नौनिहालों को संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसलिए 11वीं के बच्चों में टैबलेट वितरित करनी की संस्थान ने परिपाटी शुरू किया है। आधुनिक और व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थानों का संजाल खड़ा करने वाले स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, मयाराम पाठक, अभयनंद सिंह, अजय पांडेय, दिग्विजय यादव, शंकर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952