बखिरा में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, गया जेल
अवयस्क किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी आलोक उर्फ कृष्ण गोपाल पर वादिनी की 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा धमकी देकर रात भर बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया गया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामला बखिरा नगर पंचायत के एक मोहल्ले का है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता की मां ने अभियोग पंजीकृत कराया है। उसका आरोप है कि उसकी अवयस्क पुत्री की उम्र 13 वर्ष है।
दिनांक 5 जून 2026 की रात लगभग 12 बजे से एक बजे के बीच आरोपी आलोक उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र मृत्युंजय गौड मेरी अवयस्क पुत्री को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया और धमकी देकर पूरी रात अपने कमरे में रखे रहा। आरोपी मोहल्ला मेड़रापार का रहने वाला है। प्रकरण में पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा का अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी की टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को सहजनवां तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

