बखिरा पुलिस नें चोरी के जवरात व नगदी के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार 

May 8, 2026 - 18:24
बखिरा पुलिस नें चोरी के जवरात व नगदी के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार 

बखिरा पुलिस नें चोरी के जवरात व नगदी के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार 


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह की सक्रियता से शुक्रवार को मु0अ0सं0157/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अरमान पुत्र बदरे आलम निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा को चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी सफेद धातु पायजेब, चार पीली धातु की बाली, दो लाकेट, पॉच नाक की कील, दो नाक की नथुनी, तीन टप्स, एक नथिया, एक नथिया की लरी पीली धातु व 24 हजार रु0 के साथ पचेठी बाबा मजार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित नुरुल हसन निवासी मलिक जोत थाना बखिरा द्वारा थाना बखिरा पर बीते 7 मई 2026 को तहरीर दी थी कि उनकी मंगल बाजार बखिरा सराफा की दुकान से उक्त विपक्षी अरमान आभूषण का थैला और पैसा लेकर भाग गया। पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि बीते 4 मई 2026 को मंगल बाजार बखिरा में नुरुल हसन की अपनी सराफा की दुकान से थोड़ा दूर हटा, हमने मौका पाकर गहनों और पैसों से भरी पोटली लेकर भाग गए। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 157/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अब मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। इस दौरान उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, दीवान आदित्य यादव, अरविन्द कुमार चौहान, रमेश मिश्रा, सिपाही प्रवेश कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952