बखिरा थाना क्षेत्र के आठ व्यक्तियो का शांति भंग में चालान
बखिरा थाना क्षेत्र के आठ व्यक्तियो का शांति भंग में चालान
संतकबीरनगर। बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम धौरहरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच काफी विवाद और कहा सुनी तथा झगड़ा हो रहा था। जिसकी सूचना पर थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी को मिली उन्होने मौके पर चौकी प्रभारी राजेडीहा शैलेन्द्र सिंह को भेजा मौके पर पहुच कर दोनो पक्षो को समझाने बुझाने का प्रयास किया परन्तु दोनो पक्ष मानने को तैयार नही हो रहे थे शांति व्यवस्था के तहत दोनो पक्ष से कुल आठ व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में किया गया। जिनमे से प्रथम पक्ष के वासुदेव पुत्र स्व0 रामलाल, बैजनाथ प्रसाद पुत्र बासदेव निवासीगण धौरहरा थाना बखिरा, रोहीत प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रसूलपुर थाना बखिरा व दूसरे पक्ष के बाबूराम प्रसाद पुत्र लौटू प्रसाद, गिरजेश कुमार पुत्र लौटू प्रसाद, बबलू प्रसाद पुत्र पल्टन, दिलीप कुमार पुत्र पल्टन, मुन्ना प्रसाद पुत्र पल्टन निवासीगण धौरहरा थाना बखिरा को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वर्तमान समय मे मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी राजेडीहा शैलेन्द्र सिंह, दीवान उमेश यादव, दीवान महेन्द्र शर्मा, सिपाही बलराम, आशुतोष यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

