फरार अभियुक्तों के घर की गई कुर्की की कार्यवाही
फरार अभियुक्तों के घर की गई कुर्की की कार्यवाही
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की। थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 137/2025, धारा 103(1),238,3(5),315,317(2),61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण ओमप्रकाश, जयप्रकाश, श्याम पुत्रगण बसन्तलाल निवासीगण बैरमपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद के घर दबिश दी गई, परन्तु अभियुक्तगण मौके पर उपस्थित नहीं मिले। दबिश के उपरान्त न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद नें दिनांक 5 जनवरी 2026 को जारी धारा 85 बीएनएसएस के आदेश के क्रम में बीते 13 जनवरी 2026 को अभियुक्तगण के घरों में उपलब्ध चल सम्पत्तियों की कुर्की की कार्यवाही विधि सम्मत रूप से की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह, इल्ताफ खाँ, सिपाही मृत्युंजय यादव, अनिल कुमार, महिला सिपाही मीना यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
