फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
करीब छह-सात साल पहले हुआ था कोर्ट मैरिज
रहस्यमय परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से बल्ली में लटकता मिला विवाहिता का शव हड़कंप
-करीब छह-सात साल पहले हुआ था कोर्ट मैरिज
-पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली में शुक्रवार अपराह्न दो बजे के लगभग 28 वर्षीया एक विवाहिता का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में कमरे की छत के नीचे बल्ली में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गया। दरवाजे के ऊपर खुली जगह से छलांग लगाकर कुछ लोग कमरे में घुस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतारा। सूचना पर पीआरवी टीम के जानकारी देने पर मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश राय व चैकी प्रभारी कालीजगदीशपुर ललित कांत यादव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों द्वारा किसी तरह की तहरीर देर शाम तक नही दी गई है।
मृतिका ज्योति करीब छह-सात साल पहले बरौली निवासी विकास विश्वकर्मा से कोर्ट मैरिज किया था घटना महुली थाना क्षेत्र की है। परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के लखनोहर गांव की ज्योति पुत्री विजय नाथ विश्वकर्मा और बरौली गांव का विकास पुत्र राम उजागिर करीब छ-सात साल पहले आपस मे कोर्ट मैरिज किया था। शुक्रवार अपराह्न में कमरे के अंदर कपड़े के फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में विवाहिता ज्योति विश्वकर्मा का शव लटकता मिलने से हड़कम्प मच गई। मृतक की सास आरती देवी ने बताया कि दरवाजे पर मृतका परिजनों के साथ अलाव तापने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद जब बाहर नही निकली। तो दरवाजे पर बुलाया गया।
लेकिन दरवाजा बंद रहा। बगल के कमरे के जंगले से झांकने पर ज्योति को झूलता देख सन्न रह गई उसके पैर तले जमीन खिसक गई शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे कुछ लोग दरबाजे के ऊपर खाली जगह से कमरे में कूदकर दरवाजा खोला। शव को नीचे उतारा। सूचना पर एम्बुलेंस बुलाया गया। लेकिन ज्योति की मौत की पुष्टि हो गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय मय फोर्स पहुंचे।
पंचनामा भरकर शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका का बड़ा बेटा श्रीयांश चार साल का है। जबकि दुधमुंहा बच्ची नित्या 1 वर्ष की है पति विकास विश्वकर्मा दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस मामले में देर शाम तक थाने पर तहरीर नही दी गई है। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
