प्रयागराज जा रही पिकअप की बस से टक्कर, 23 घायल, एक की मौत
प्रयागराज जा रही पिकअप की बस से टक्कर, 23 घायल, एक की मौत
संतकबीरनगर। संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रही एक पिकअप वाहन की बस से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 23 लोग घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार भोर में प्रतापगढ़ जिले के जोगापुर के पास की बताई जा रही है। हादसे में घायल एवं मृतक सभी संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुक्खू (45) पुत्र हरखू, निवासी ग्राम परसोहिया उर्फ सिघियहवां, थाना बेलहर कला, के रूप में हुई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुक्खू अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। पीकप पर सभी सवार बेलहर थाना क्षेत्र के आसपास गांव के रहने वाले थे।
हादसे में घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कुछ का इलाज अभी प्रतापगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
