पेट्रोल पंप पर अलाव जलाकर पुलिस ने किया जनचर्चा
पेट्रोल पंप पर अलाव जलाकर पुलिस ने किया जनचर्चा
पेट्रोल पंप पर अलाव जलाकर पुलिस ने किया जनचर्चा
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना अंतर्गत ग्राम जंगल बेलहर पेट्रोल पंप में सुरक्षा समिति की अलाव पर बैठक हुई। बैठक ग्राम प्रधान जंगल बेलहर दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय झिनूकू के दुकान पर बैठक आयोजित हुआ। जिसमें सीओ मेहदावल थाना अध्यक्ष बेलहर कला अनिल कुमार ने कहा कि आमजन मानस की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस कटिबद्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे यदि कोई अफवाह फैला रहा हैं तो उसकी सूचना मुकामी थाना पर दे, किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उस पर विधिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।
अराजक तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही साथ आम जन मानस से अपील भी की सर्द मौसम में लोग बहुत जल्दी अपने घरों में कैद हो जाते है सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग देर रात्रि तक करते हैं और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर रात्रि के दूसरे पहर में अपने कार्यों को अंजाम देने के फिराक में होते हैं सावधानी बरते साथ ही साथ यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तत्काल पुलिस को सूचना दे,अगर कोई भी संदिग्ध पकड़ में आए तो मार पीट ना करे पुलिस को सूचना दे जिससे कि उसपर विधिक संगत कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सीओ मेहदावल थाना अध्यक्ष बेलहर कला अनिल कुमार हेड कांस्टेबल रोहित कुमार ओम प्रकाश चैरसिया वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र कनौजिया राजेश कुमार दुबे राधेश्याम चैधरी मातिवार सतीश सिंह प्रवीण तिवारी राहुल कुमार मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
