पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं जनता ग्रामीण सेवा संस्थान
धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस 2026 छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
-पौधरोपण, सफाई अभियान और निबन्ध लेखन प्रतियोगिता के जरिए दिया ‘धरती बचाओ’ का संदेश
-पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं जनता ग्रामीण सेवा संस्थान-
संतकबीरनगर। पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर प्रभा देवी पी0जी0 कॉलेज खलीलाबाद में पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ पर आधारित कार्यक्रमों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने कहा, “पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि रोजाना की जिम्मेदारी है। अगर हम आज छोटे-छोटे कदम जैसे पानी बचाना, बिजली का कम उपयोग और पेड़ लगाना शुरू करें, तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ ग्रह दे पाएंगे।” विषिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे में वर्षा जल संचयन और तालाबों का पुनर्जीवन बेहद जरूरी है।
विषिष्ट अतिथि डॉ0 एन0के सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा भूगर्भ जल का दुरूपयोग न करने बल्कि उसके संरक्षण पर सभी के उत्तरदायित्यों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया। उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं छात्राओं के द्वारा वृक्षरोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के मध्य पृथ्वी दिवस 2026 के थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, तथा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया। उपस्थित सभी लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के निर्धारित प्रतिज्ञा/षपथ पत्र के अनुसार शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ0 अमर नाथ पाण्डेय, जिला उद्योग केन्द्र के प्रतिनिधी आषीष श्रीवास्तव एवं श्रीमती पुष्पा सहित महाविद्यालय के कई वरिष्ट अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विषयवस्तु पर विस्तृत व्याखान दिया गया। कार्यक्रम के दौेरान संस्था के पदाणिकारी एवं आयोजक मंडल के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
