पुलिस नें तीन चोरो को किया गिरफ्तार 

Dec 25, 2025 - 16:01
पुलिस नें तीन चोरो को किया गिरफ्तार 

महुली पुलिस नें तीन चोरो को किया गिरफ्तार 
-एक तमंचा, कारतुस 315 बोर व तीन हजार रुपया एक मोबाइल फोन बरामद 

संतकबीरनगर। सुभाष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी खासपुर थाना आलीगंज जिला अम्बेडकर नगर हा०मु० पिकौरा शिव गुलाम महाराजा होटल के पिछे थाना कोतवाली जिला बस्ती से टेम्प यूपी 51 बी.टी 6507 से नाथनगर थाना महुली से जनपद बस्ती की तरफ जा रहा था कि लुतही गाँव थाना महुली के मोड़ पर तीन अज्ञात व्यक्ति स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल नं0 यूपी 58 ए.एल 7334 से आ कर घेर कर रोक लिए एवं असलहा सटाकर गाली गुप्ता देते हुऐ मारने पीटने लगे एवं मेरे जेब में रखा मोबाईल फोन एंव तीन हजार रुपये छीन लिऐ तथा जान से मारने कि धमकी देते हुऐ गाँव की तरफ भाग गये। उक्त सूचना के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 493/25 धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।’ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 3 अभियुक्तों को इटौवा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी के दौरान 1 मोबाइल फोन रीयल मी व तीन हजार नगद घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल व गिरफ्तार तीन अभियुक्तगण संबंधित मु0अ0सं0 493/25 धारा अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा व कारतुस बरामद होने के आधार पर बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 112 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की  बढोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र बालू प्रसाद निवासी जिगिनीया थाना लालगंज जनपद बस्ती, मदन यादव उर्फ शिकुमार पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी सुरसा थाना लालगंज जनपद बस्ती, संजय यादव पुत्र रामभेज निवासी सुरसा थाना लालगंज जनपद बस्ती। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम लोग 24 दिसम्बर 2025 को नशे की हालत में ग्राम लतुही के पास से एक टेम्पु वाले से तीन हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन छिन लिए थे जो मोबाइल दिनेश के पास से बरामद है, वही तीन रुपया व मोबाइल है।

हम तीनो लोगो को पकड़ने का प्रयास चालक व राहगीरो के द्वारा किया गया किन्तु हम तीनों लोग मोटरसाईकिल संख्या युपी 58 एएल 7334 मौके देखकर भाग गये। हम लोगों का कोई आय का स्रोत नहीं है हम लोग साथ-साथ संगठित गिरोह के रूप मे आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध करके धन अर्जित कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है। इनसे तमंचा रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र माँगा गया तो कोई भी कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। इस दौरान उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, अजय कुमार भारती, दीवान सम्स तबरेज, सिपाही अभिषेक सिंह, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952