पुलिस नें ट्रैक्टर में लगी चोरी की बैटरी सहित एक को किया गिरफ्तार

Oct 22, 2025 - 18:29
पुलिस नें ट्रैक्टर में लगी चोरी की बैटरी सहित एक को किया गिरफ्तार

पुलिस नें ट्रैक्टर में लगी चोरी की बैटरी सहित एक को किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 370/25 धारा धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रदुम कुमार पुत्र विद्या प्रसाद चैधरी निवासी मझारी थाना दुधारा को अभियुक्त के ट्रैक्टर में लगी चोरी के एक अदद बैटरी के साथ परसा तिराहा से गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय रवाना किया।

 वादी राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद निवासी सिया कटाई बाजार पुरवा थाना दुधारा नें बीते 21 अक्टूबर 2025 को थाना दुधारा पर सूचना दिया कि 26 व 27 अक्टूबर 2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर में लगी बैटरी चोरी कर लिया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 370/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कराया था। पूछताछ  उक्त अभियुक्त नें पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व रात्रि में वादी राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद निवासी सिया कटाई बाजार पुरवा थाना दुधारा के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली थी।

उक्त प्रकरण संबन्ध में बुधवार को पुलिस नें उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी टीम उप निरीक्षक आजम अंसारी, दीवान अरविंद यादव, सिपाही राधेश्याम गिरी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952