पुलिस नें झपटमारी के मामले से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

May 3, 2026 - 17:53
पुलिस नें झपटमारी के मामले से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस नें झपटमारी के मामले से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

-एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटर साईकिल बरामद


संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 304(2), 126(2), 317(2) बीएनएस थाना बेलहरकला सम्बन्धित चार नफर अभियुक्त अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला, सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला, अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला, राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला को 1 अदद एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 1 अदद मोटर साईकिल के साथ बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

घटना बीते 2 मई 2026 को पीड़ित अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह थाना बेलहरकला द्वारा थाना बेलहरकला पर तहरीर दिया कि जब अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहा था तभी दरही पुल के पास अपाचे मोटर साईकिल से अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव व राजकपूर द्वारा आकर वादी के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाईक लगा दी गयी और वादी को मारने पीटने लगे तथा वादी का मोबाईल व जेब में रखा पैसा लेकर भाग गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 309(6), 126(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध होना न पाकर जुर्म धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पाया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ शर्मा, रामनयन आर्य, दीवान विजय सिंह, सिपाही रोहित कुमार, संतोष चौहान, विपिन प्रकाश व मिथिलेश वर्मा मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952