पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध तस्करी के गाँजा की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अभियुक्तो के पास से कुल 15 किलो अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अवैध तस्करी के गाँजा की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम नें चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्तगण मनोज यादव पुत्र जयराम यादव, शम्भू पुत्र मनोगी निवासीगण चकोरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मंगलवार को भगता मोड़ के पास से दो अभियक्तो को कुल 15 किलो अवैध गाँजा, 5 अदद मोबाइल, 1 अदद अल्टो कार व 2070 रु0 नकद बरामद करते हुये दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नें मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारो से बतायी।
-अभियुक्तो के पास से कुल 15 किलो अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद
उन्होने ने कहा कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोग बेरोजगार है काफी दिनो से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यो के पालन पोषण के लिए उड़ीसा प्रदेश से व्यापक मात्रा मे गांजा इसी अल्टो कार से लाते है अपने तथा अपने आस पास के जनपदो मे कई स्थानो पर व्यापक मात्रा मे इसी आल्टो कार से बेचते है आज भी इसको बेचने ले जा रहे थे कि आप लोगो ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया, मौके पर बरामद शुदा अल्टो कार के बारे मे अभियुक्त मनोज ने बताया कि यह कार मेरे मित्र संजय विश्वकर्मा निवासी भदौरिया चैराहा ज्वाहर नगर थाना सीसामऊ जनपद कानपुर नगर का है जिससे मै काफी दिनो से मित्रता में मांगकर लाये थे जिन्हे यह नही बताये थे कि इस कार से हम लोग अवैध रुप से गांजा का व्यापार करेंगे।
-अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और खरीद बिक्री करने वालों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान एसपी
इस दौरान थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय, चैकी इंचार्ज हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह, दीवान पंकज कुमार यादव, शम्स तबरेज, सिपाही रितेश यादव, राजमंगल, अंकित पटेल, सुनील सिंह व विकास साहनी, छोटेलाल कन्नौजिया मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
