पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा व वाहन के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की सक्रियता से अवैध गांजा व वाहन के साथ तस्कर गिरफ्तार
- थाना महुली पुलिस द्वारा दो किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में महुली थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान एक युवक को दो किलो अबैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी उप निरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल रितेश यादव मुखबीर की सूचना पर काली जगदीशपुर से गौरा जाने वाले मार्ग के पास से गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सूरत देवरिया गांव निवासी अभियुक्त दरगाहे उर्फ छोटू पुत्र हरिराम को दो किलो अवैध गांजा के साथ न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरः पालन करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
