पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत का प्रचार- न्यायिक अधिकारी

Mar 5, 2026 - 18:18
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत का प्रचार- न्यायिक अधिकारी

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत का प्रचार- न्यायिक अधिकारी
-14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आहुत किया। श्री सिंह ने निर्देशित किया की दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरान्त कार्यालय लिपिक राम भवन चैधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया। उक्त बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमशः अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेन्द्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेन्द्र, त्रिलोकी समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952